घुटने के पीछे दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 14:14

घुटने के पीछे हो रहे दर्द के कारण (Causes of pain behind knee)

घुटने के पीछे दर्द की समस्‍या क‍िसी भी उम्र में हो सकती है, ज्‍यादातर ये समस्‍या बढ़ती उम्र के साथ नजर आती है जब मांसपेश‍ियां कमजोर होने लगती है। घुटने के पीछे दर्द होने पर जांघ के पीछे तेज दर्द का अहसास होता है। आपको घुटने के पीछे सनसनाहट का अहसास होगा या घुटने के पीछे सूजन हो सकती है। अगर चोट लगी है तो घुटने के पीछे चोट वाली जगह का रंग बदल जाएगा। घुटने के पीछे होने वाले दर्द के ये कारण हो सकते हैं- 

अगर आप ख‍िलाड़ी हैं तो घुटने के पीछे दर्द हो सकता है 

जो लोग फुटबॉल, बास्‍केटबॉल, टेन‍िस, रन‍िंग करते हैं उनमें घुटने के पीछे दर्द की समस्‍या हो जाती है। इन एक्‍ट‍िव‍िटीज को एक समय में ज्‍यादा करने से मांसपेश‍ियों में दबाव पड़ता है ज‍िसके कारण दर्द होता है। आप अगर ऐसी गत‍िव‍िध‍ियों में शाम‍िल हैं तो समय-समय पर चेकअप जरूर करवाते रहें और छोटे दर्द को भी नजरअंदाज न करें।

ज्‍यादा कसरत या फ‍िजि‍कल वर्क के कारण दर्द 

अगर आपको घुटने के पीछे के ह‍िस्‍से में दर्द हो रहा है तो इसका एक कारण ये भी हो सकता है क‍ि आप कई घंटों से दौड़ रहे हों या फ‍िज‍िकल वर्क में व्‍यस्‍त हों। लगातार काम करने के कारण भी ये समस्‍या हो सकती है।

थकान के कारण घुटने के पीछे दर्द हो सकता है

अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं तो भी घुटने के पीछे दर्द महसूस हो सकता है। दर्द को दूर करने के ल‍िए आपको पर्याप्‍त आराम करना चाह‍िए और हल्‍के हाथों से घुटनों के पीछे के ह‍िस्‍से में मसाज करनी चाह‍िए।

मांसपेश‍ियां कमजोर होने के कारण घुटने के पीछे हो सकता है दर्द

अगर आपकी मांसपेश‍ियां कमजोर हैं तो आपको घुटने के पीछे के ह‍िस्‍से में दर्द हो सकता है। मांसपेश‍ियां कमजोर होने के कारण इंजरी होने का खतरा बढ़ जाता है।अगर आपकी मांसपेश‍ियों में कमजोरी है तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।

चोट लगने के कारण घुटने के पीछे हो सकता है दर्द 

अगर आपको घुटने के पीछे चोट लगी है तो उसे हैमस्‍ट्र‍िंग सर्जरी कहते हैं और चोट की गंभीरता पर न‍िर्भर करता है क‍ि उसे ठीक होने में क‍ितना समय लगेगा। सामान्‍य तौर पर हैमस्‍ट्र‍िंग की चोट को ठीक होने में चार से आठ हफ्ते का समय लग सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info